भाजपा के दिग्गज नेता विजय कुमार मल्होत्रा का 93 वर्ष की उम्र में निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस

bjp-21jpg_1759202432751
0 0
Read Time:1 Minute, 18 Second

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का मंगलवार सुबह दिल्ली के एम्स अस्पताल में 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। पार्टी की तरफ से जारी बयान के मुताबिक कल यानी 1 अक्टूबर को दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वह बीमार चल रहे थे और दिल्ली एम्स मं उनका इलाज चल रहा था।

दिसंबर 1931 में लाहौर में जन्मे विजय कुमार मल्होत्रा दिल्ली से पांच बार सांसद और दो बार विधायक रह चुके थे। वे 1972 से 1975 तक दिल्ली जनसंघ के अध्यक्ष रहे और इसके बाद दो बार भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष (1977-80 और 1980-84) के पद पर भी रहे। एम्स ने जारी बयान में कहा कि 93 वर्षीय वरिष्ठ बीजेपी नेता विजय कुमार मल्होत्रा को एम्स, नई दिल्ली में भर्ती कराया गया था, जहां 30 सितंबर 2025 की सुबह उनका निधन हो गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish