पाकिस्तान में बड़ा आतंकवाद विरोधी अभियान: खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षा बलों ने 17 आतंकवादी मार गिराए

पाकिस्तान-के-पंजाब-प्रांत-में-10-आतंकवादी-गिरफ्तार
0 0
Read Time:1 Minute, 9 Second

इस्लामाबाद:  पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा बलों के एक अभियान के दौरान 17 आतंकवादी मारे गए है। सेना ने शनिवार को यह जानकारी दी। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि यह अभियान प्रांत के लक्की मरवत जिले में आतंकवादियों की कथित मौजूदगी के बाद चलाया गया। 

बयान में कहा गया है कि आतंकवादियों के ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया एवं इलाके से आतंकवादियों की मौजूदगी को खत्म करने के लिए क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सेना ने कहा कि पाकिस्तान के सुरक्षा बल देश से आतंकवाद के खतरे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish