सीएम धामी ने भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा को दी श्रद्धांजलि
Raveena kumari November 11, 2026
Read Time:1 Minute, 4 Second
भोपाल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भोपाल में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्म विभूषण स्वर्गीय सुंदरलाल पटवा की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्व. पटवा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके योगदान को स्मरण किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने स्वर्गीय सुंदरलाल पटवा की धर्मपत्नी से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने परिवार के प्रति सम्मान और आत्मीयता भी व्यक्त की। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा भी उपस्थित रहे।
