धामी शासन में होनहारों का सपना हुआ साकार : सुरेश जोशी

IMG_20250819_202811-488x470
0 0
Read Time:3 Minute, 27 Second

देहरादून: भाजपा मुख्य प्रदेश प्रवक्ता श्री सुरेश जोशी ने कहा, राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने से आज होनहार और प्रतिभावान युवाओं का सपना साकार हो रहा है। रिकॉर्ड 25 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी, निजी संस्थानों में 81 हजार से अधिक रोजगार सृजन के साथ नकल माफियाओं पर लगी है लगाम।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, आज एक ही परीक्षार्थी कई परीक्षाओं में चयनित हो रहा है। सभी प्रतियोगी परीक्षाएं समय पर संपन्न होने के साथ ही परिणाम भी निर्धारित समय पर घोषित हो रहा है और ज्वाइनिंग के लिए भी चयनित युवाओं को इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में सरकारी विभागों में रिक्त पड़े सभी पदों को भरने का फैसला किया है। चार वर्ष के कार्यकाल में सीएम धामी लोक सेवा आयोग, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, चिकित्सा सेवा चयन आयोग की भर्तियों के माध्यम से 25 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दे चुके हैं।

*निजी क्षेत्र में 81 हजार नौकरियों का सृजन*
उन्होंने बताया कि चार जुलाई 2021 को मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के साथ ही युवा सीएम पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं को अपनी प्राथमिकता में रखा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह युवाओं के लिए अधिकाधिक रोजगार के अवसर सृजित कर पलायन को रोकने के लिए काम करेंगे। उन्होंने युवाओं से किया अपना यह वायदा पूरा किया है। सरकारी विभागों में खाली पदों को भरने के साथ ही निजी क्षेत्र में बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर सृजित किए हैं। मुख्यमंत्री के प्रयासों से राज्य में ₹एक लाख करोड़ का निवेश धरातल पर उतर चुका है। इससे लगभग 81 हजार नौकरियों का सृजन हुआ है।

*विदेश में भी नौकरी का मौका*
इसी तरह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड का सेवायोजन विभाग युवाओं का विदेश में नौकरी का सपना साकार कर रहा है। मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत जापान, जर्मनी, इंग्लैंड आदि देशों में हेल्थ, हॉस्पिटेलिटी और अन्य सेक्टर में नौकरी का मौका दिया जा रहा है। युवाओं को एक विशेष लैंग्वेज ट्रेनिंग देकर विदेश भेजा जाता है। यह योजना 9 नवंबर 2022 से शुरू की गई है। 37 प्रशिक्षित युवा जापान में रोजगार पा चुके हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish