काशीपुर में अवैध कब्जों पर प्रशासन का बुलडोजर चला
–उपद्रवियों पर सख्त सरकार: काशीपुर में अवैध अतिक्रमण ध्वस्त
–कानून व्यवस्था कायम: काशीपुर में पुलिस-प्रशासन ने हटाया अवैध कब्जा
–सीएम धामी का सख्त संदेश: उपद्रवियों और अवैध कब्जाधारियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
काशीपुर: नगर में हाल ही में हुए उपद्रव के बाद प्रशासन ने सोमवार को अलीखां मोहल्ला क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस-प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध निर्माण ध्वस्त किए। कार्रवाई के दौरान दो बुलडोज़र लगातार तैनात रहे और माहौल में अफरा-तफरी का असर दिखा। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट कहा कि उपद्रव फैलाने वालों और अवैध कब्ज़ करने वालों पर कठोरतम कार्रवाई होगी। प्रशासन की इस सख्ती से अराजक तत्वों को साफ संदेश गया है कि सरकार कानून व्यवस्था और जनता की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगी।
