आपदा पीड़ितों के द्वार-द्वार पहुंचे अधिकारी, डीएम के निर्देश पर युद्धस्तर पर राहत कार्य

0 0
Read Time:2 Minute, 3 Second

देहरादून में आपदा राहत जारी: एसडीएम ने खुद पहुंचकर जाना पीड़ितों का हाल, 1.21 करोड़ की मदद

वितरितआपदा ग्रस्त क्षेत्रों में डटे हैं अधिकारी, डीएम के निर्देश पर फुलैत और छमरोली में विशेष टीमें तैनात

डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर हरि गिरि ने संभाला मोर्चा, प्रभावितों को हरसंभव मदद का भरोसा

देहरादून में आपदा प्रभावितों की मदद के लिए प्रशासन मुस्तैद, डीएम के निर्देश पर राहत शिविरों का जायजा

देहरादून 22 सितंबर 2025: जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर उप जिलाधिकारी सदर हरि गिरि ने आज तहसील सदर अंतर्गत आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर प्रभावित परिवारों का हाल जाना तथा आपदा रेस्क्यू एवं राहत कार्यों की स्थिति का जायज़ा लिया।

उप जिलाधिकारी ने राहत एवं बचाव कार्य में लगे प्रशासनिक अमले को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और प्रभावितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पूरी गंभीरता से राहत कार्यों में जुटा है और प्रभावित परिवारों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी।

इस दौरान उप जिलाधिकारी ने विभिन्न होटल हिल व्यू, हेली रिजॉर्ट आदि अन्य स्थानों पर बनाए गए और राहत शिविरों में जाकर प्रभावितों से मुलाकात की उनका हाल जाना हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish