सरकार जनजातीय समाज के कल्याण को लेकर प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी

samaj-kalyan-780x470
0 0
Read Time:4 Minute, 19 Second

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में जनजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में चयनित 15 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर 15 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न विभागीय योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया गया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ये परियोजनाएँ जनजातीय समाज की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के साथ नागरिकों को बेहतर सेवाएँ उपलब्ध कराएंगी। उन्होंने नव नियुक्त शिक्षकों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि युवा शिक्षक नई पीढ़ी के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाएँगे।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के उत्थान के लिए अभूतपूर्व कदम उठाए गए हैं। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को “जनजातीय गौरव दिवस” के रूप में मनाना, जनजातीय बजट में तीन गुना वृद्धि, एकलव्य मॉडल विद्यालय, प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान, वन धन योजना व प्रधानमंत्री जनजातीय विकास मिशन जैसी योजनाएँ इसका प्रमाण हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान” के तहत उत्तराखंड के 128 जनजातीय गांव चुने गए हैं। राज्य में कालसी, मेहरावना, बाजपुर और खटीमा में चार एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय संचालित हैं तथा पिथौरागढ़ में भोटिया और राजी जनजाति के शैक्षिक उत्थान हेतु केंद्र सरकार से एकलव्य विद्यालय की मांग की गई है। राज्य में 16 राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों के संचालन के साथ जनजातीय छात्रों को प्राथमिक से स्नातकोत्तर स्तर तक छात्रवृत्ति दी जा रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग एवं छात्रवृत्ति की व्यवस्था भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा से प्रेरणा लेकर राज्य सरकार सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए कार्य कर रही है। राज्य में सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया गया है, 9 हजार एकड़ सरकारी भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई गई है तथा देश में पहली बार समान नागरिक संहिता लागू की गई है, जिसमें अनुसूचित जनजातियों को उनकी परंपराओं की सुरक्षा हेतु बाहर रखा गया है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जनजातीय शोध संस्थान में सौंदर्यीकरण, बालिकाओं के लिए हाईटेक शौचालय ब्लॉक और “आदि लक्ष्य संस्थान” में डाइनिंग हॉल निर्माण की घोषणा की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजान दास, उमेश शर्मा ‘काऊ’, सविता कपूर, दलीप सिंह रावत, प्रमोद नैनवाल, जनजाति आयोग अध्यक्ष लीलावती राणा, समाज कल्याण सचिव श्रीधर बाबू अद्दांकी, जनजाति कल्याण निदेशक संजय टोलिया, समाज कल्याण निदेशक चंद्र सिंह धर्मशक्तू एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish