स्पेन की राजधानी मैड्रिड में भीषण विस्फोट: 25 लोग घायल, दो की हालत गंभीर

muskan-dixit-(29)5
0 0
Read Time:1 Minute, 5 Second

मैड्रिड:  स्पेन की राजधानी मैड्रिड में एक इमारत में विस्फोट होने से 25 लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। आपात सेवा विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी। स्पेन की समाचार एजेंसी ‘ईएफई’ ने बताया कि दमकलकर्मियों को संदेह है कि गैस लीक होने की वजह से विस्फोट हुआ हालांकि पुलिस अब भी दुर्घटना की वजह का पता लगाने के प्रयास कर रही है। 

दमकल विभाग के प्रमुख जेवियर रोमेरो ने कहा कि दमकलकर्मियों ने अपराह्न तीन बजे तीन मंजिला इमारत के भूतल पर विस्फोट होने के बाद मलबे से चार लोगों को बाहर निकाला उन्होंने कहा कि विस्फोट के कारण एक कैफे, एक स्टोर और अन्य संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish