उत्तराखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट: देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर और नैनीताल में जोरदार बरसात की संभावना

barish-1
0 0
Read Time:1 Minute, 14 Second

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आज राज्य के देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर व नैनीताल जिले में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। शेष ज़िलों मेंं कहीं-कहींं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व तीव्र बारिश की संभावना है।

उत्तराखंड में शनिवार रात से बारिश जारी है। बारिश के चलते टिहरी जिले में चम्बा-ऋषिकेश मार्ग बगडधार के पास मार्ग, नरेंद्रनगर-रानीपोखरी मार्ग व यमुनापुल के पास अवरुद्ध है। गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे भी मलबा आने से बंद है। बागेश्वर जिले में बारिश से 6 ग्रामीण मोटर मार्ग बंद है। मौसम की चेतावनी को देखते हुए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जिलों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish