राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव, विभाग के अभिनव प्रयासों की दी जानकारी
Raveena kumari September 10, 2025
Read Time:1 Minute, 0 Second
देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से बुधवार को संस्कृत शिक्षा विभाग के सचिव दीपक कुमार ने शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान सचिव ने राज्यपाल को विभाग द्वारा किए जा रहे अभिनव प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्कृत ग्रामों में ग्रामीणों को संस्कृत संभाषण के साथ-साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
राज्यपाल ने इन कार्यों की सराहना करते हुए कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के अंतर्गत ‘मेरी योजना’ पुस्तक के अगले संस्करण पर कार्य करने के निर्देश भी दिए।
