कुलगाम मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकी, एक जेसीओ घायल

आतंकी-ढेर (1)
0 0
Read Time:1 Minute, 45 Second

श्रीनगर:  जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सोमवार को एक मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये और एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) घायल हो गया है। भारतीय सेना ने यह जानकारी दी है। सेना ने बताया कि जम्मू- कश्मीर पुलिस की ओर से दी गयी विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर कुलगाम के गुद्दर वन क्षेत्र में सेना, सीआरपीएफ और पुलिस ने एक संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। 

सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने कहा, “सतर्क जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखकर आतंकवादियों काे ललकारा, जिस पर आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद दोनों ओर से भीषण गोलीबारी शुरू हो गयी, जिसमें दो आतंकवादी मारे गये और एक जूनियर कमीशन अधिकारी घायल हो गया।

दोनों आतंकवादियों की पहचान की जा रही है। सेना ने कहा कि घायल जवान को जरूरी चिकित्सा सुविधा के लिये चिकित्सा केन्द्र भेज दिया गया है। यह अभियान अभी भी जारी है। पिछले महीने कुलगाम में सेना ने आतंकवादियों के खिलाफ 12 दिनों का एक अभियान चलाया था जिसमें लश्कर ए तैयबा के एक आतंकवादी की मौत हो गयी थी और सेना के दो जवान शहीद हुये थे। 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish