मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकार राकेश खंडूरी के निधन पर जताया शोक
Raveena kumari August 28, 2025
Read Time:50 Second
देहरादूनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमर उजाला के उत्तराखण्ड राज्य ब्यूरो प्रमुख श्री राकेश खंडूड़ी के निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत की आत्म शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी अमर उजाला के राज्य ब्यूरो प्रमुख राकेश खंडूड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत की आत्म शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
