हल्द्वानी: 35 बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, कई छात्र घायल

10
0 0
Read Time:1 Minute, 26 Second

हल्द्वानीः उत्तराखंड के हल्द्वानी में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ है। जहां अनियंत्रित होकर बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी है। बस में 35 छात्र सवार थे। अचानक बस के पलटने से बच्चों में चीख-पुकार मच गई। घटना में कई छात्रों के घायल होने की सूचना मिली है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना हल्द्वानी शहर के गोरापडाव के पास हुई है। जहां बीएलएम एकेडमी की बस हादसे का शिकार हुई है। बताया गया कि बच्चों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क मार्ग पर पलटी है। हादसे के दौरान बस में करीब 35 छात्र सवार थे। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कई छात्र घायल भी हुए है। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को बस से बाहर निकाला है।

आनन-फानन में घायल बच्चों को नजदीकी एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। गनीमत है कि किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। इसके अलावा पुलिस घटना की जांच में जुटी है। सभी छात्र सुरक्षित है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish