IPL को अश्विन का अलविदा: ‘हर अंत एक नई शुरुआत’, दिग्गज स्पिनर का भावुक ऐलान

7
0 0
Read Time:2 Minute, 50 Second

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने IPL से रिटायर होने का फैसला लिया है। 38 वर्षीय अश्विन ने साथ ही यह भी साफ कर दिया है कि आज से उनका दुनिया भर की अलग-अलग लीगों में खेल के नए अनुभवों का सफर शुरू हो रहा है। अश्विन ने सोशल मीडिया ‘X’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, खास दिन और इसलिए एक खास शुरुआत। कहते हैं हर अंत की एक नई शुरुआत होती है, एक IPL क्रिकेटर के रूप में मेरा समय आज समाप्त हो रहा है, लेकिन विभिन्न लीगों में खेल के एक अन्वेषक के रूप में मेरा समय आज से शुरू हो रहा है। इतने सालों की शानदार यादों और रिश्तों के लिए सभी फ्रेंचाइजी का शुक्रिया अद करना चाहूंगा, और सबसे जरूरी IPL और BCCI का, जो उन्होंने मुझे अब तक दिया है। आगे जो भी है उसका आनंद लेने और उसका पूरा लाभ उठाने के लिए उत्सुक हूं।

बता दें कि अश्विन ने 18 दिंसबर 2024 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा टेस्ट के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया था, तब उन्होंने IPL में खेलते रहने की बात कही थी। वह IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले थे, जहां उन्होंने 9 मैचों में सात विकेट लिए और 33 रन बनाए। इसके बाद CSK के संघर्ष के बीच अश्विन अन्य विवादों में भी शामिल रहे। हाल ही में उन्होंने डेवाल्ड ब्रेविस को लेकर टिप्पणी की थी, जहां उन्होंने कहा था कि उनको ज्यादा पैसे दिए गए थे। बाद में उन्होंने इस मामले में सफाई दी थी।

अश्विन ने IPL के 221 मैचों में 187 विकेट लिए हैं। इस दौरान इनकी बेस्ट गेंदबाजी 4/34 रही। इसके अलावा 98 पारियों में 833 रन भी बनाए हैं। अश्विन का हाई स्कोर 50 रहा। अश्विन IPL में पांच टीमों के लिए खेल चुके हैं। चेन्नई सुपर किंग्स, पांजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स। उन्होंने पंजाब टीम की कप्तानी भी की थी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish