देहरादून समेत कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 29 अगस्त तक जारी रहेगी आफत की बारिश

MAUSAM-ALLERT
0 0
Read Time:1 Minute, 47 Second

देहरादूनः उत्तराखंड में बारिश से अभी लोगों को निजात मिलने वाली नहीं है। आज यानी मंगलवार को भी प्रदेशभर में मौसम बिगड़ा रहेगा। मौसम विभाग ने देहरादून समेत इन जिलों में भारी बारिश की बड़ी चेतावनी दी है। इन जनपदों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी 26 अगस्त को देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इन जनपदों में तेज बारिश येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा राज्य के अन्य जिलों अल्मोड़ा, चंपावत, रुद्रप्रयाग, चमोली, उधम सिंह नगर, पिथौरागढ़, पौड़ी और हरिद्वार में कई जगहों पर भारी बारिश के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने और गर्जन की भी आशंका जताई गई है।

बता दें कि बारिश का असर सिर्फ पहाड़ों तक ही सीमित नहीं रहेगा। मैदानी इलाकों में भी तेज बारिश का दौर देखने को मिलेगा।  मौसम विभाग ने साफ किया है कि मंगलवार को हर जिले के कई हिस्सों में बादल गरजने और बिजली चमकने की संभावना बनी रहेगी। ऐसे में लोगों को सावधान रहने और सुरक्षित जगहों पर शरण लेने की सलाह दी गई है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish