महेंद्र भट्ट ने थराली आपदा के घायलों को दिया हरसंभव मदद का भरोसा

IMG-20250824-WA0917-780x470
0 0
Read Time:1 Minute, 32 Second

देहरादून : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने आज ऋषिकेश एम्स में थराली आपदा के घायलों का हाल चाल जाना। वहां उन्होंने दुर्घटना के सभी भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। साथ ही घायलों के परिजनों से भेंट कर उन्हें ढाढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने उन्हें बताया कि सरकार की तरफ से वहां राहत बचाव कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है और स्वयं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी भी वहां मौके पर पहुंचे हैं। वहां उनके द्वारा हालात की जानकारी ली गई और रेस्क्यू प्रबंधन में जुटे अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों एवं पूर्णतया क्षतिग्रस्त मकानों के लिए मदद के तौर 5-5 लाख का मुआवजा दिया जा रहा है। और आगे भी सभी के उचित इलाज और सर्वश्रेष्ठ पुनर्वास किया जाएगा।

प्रदेशाध्यक्ष ने एम्स के चिकित्सकों से भी घायलों के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी ली। साथ ही उन्हें बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया कराने का आग्रह किया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish