सोनप्रयाग में हुआ हादसा, SDRF ने बचाई घायल की जान

0 0
Read Time:48 Second

सोनप्रयाग: सोनप्रयाग पार्किंग के पास एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने देखा कि वाहन में एक व्यक्ति फंसा हुआ है, जो गंभीर रूप से घायल है।

SDRF जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला। उसे प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर SDRF के वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। SDRF की तत्परता और कुशलता से एक व्यक्ति की जान बचाई जा सकी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish