भराड़ीसैंण में सीएम धामी ने किया प्रातः भ्रमण, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से की बात
Raveena kumari August 19, 2025
Read Time:31 Second
देहरादूनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में प्रातःकाल भ्रमण के दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बात कर उनके कार्यों की सराहना की। साथ ही विधानसभा परिसर में कार्य कर रहे सफाईकर्मियों से मुलाकात कर उनके खाने-पीने और रहने की व्यवस्थाओं के विषय में जानकारी ली।
