ओला ऊबर रैपीडो राईड और सावधानियां
–ओला उबर रैपिडो राईड और सावधानियां
-क्या आप ओला ऊबर रैपिडो की सवारी करते हैं, यदि करते हैं तो राईड करने से पूर्व या राईड करते हुए आप किन -किन बातों का ध्यान रखते हैं.
-नमस्कार मै रवीना, आप देख रहे हैं मेरा ब्लॉग माउंटेन वैली टुडे और आज के ब्लॉग में मैं आपको बताने जा रही हूँ आपकी सुरक्षित जर्नी के बारे में
-साथियों जैसा कि मैंने आपको बताया कि ऑनलाईन एप द्वारा बुक कैब से हम सुरक्षित जर्नी कैसे करें. तो आज हम जानेंगे ओला ऊबर रैपिडो से सफ़र करते वक्त हमें क्या सावधानियां बरतनी हैंI

अक्सर लोग उनके द्वारा बुक की गई कैब में सवार होने से पहले कैब की और उसके ड्राईवर की जाँच नहीं करते हैं, जैसे कैब का नंबर वही है जो आपकी डिवाईस पर आया है, या नहीं, क्या आपका कैब राईडर वही व्यक्ति है जिसका नाम आपकी डिवाईस पर आया है? इस तरह की बहुत सारी बातें हैं जिनका हमें राईड करने से पहले ध्यान रखना चाहिएI तो आज के इस ब्लॉग में मै आपको बताने जा रही हूँ कि जब भी हम किसी ऑनलाईन एप के जरिये बुक की गई कैब से यात्रा करें तो हमें किन बातों का ध्यान रखना हैI

1-सबसे पहले जब हम किसी भी एप के जरिये कोई राईड बुक करते हैं, तो हम में से बहुत सरे लोग कैब के आने पर सीधे उसमें सवार हो जाते हैं और चल पढ़ते हैं. क्या आप भी ऐसाकरते हैं? यदि करते हैं. तो आगे से ऐसा कभी न करें. ऐसा करने से आप किसी भी मुसीबत में आ सकते हैं. इसके लिए कैब में बैठने से पूर्व आपको क्या करना है. सबसे पहले राईड बुक करते समय आपके मोबाईल पर जो कैब का नंबर और कैब ड्राईवर का नाम डिस्प्ले हुआ है. उसका मिलान करना है. यदि कैब और ड्राईवर वही है जो आपके मोबाइल पर आया है तब ही उस कैब से जर्नी करें. यदि कैब नंबर दूसरा है या ड्राईवर वह नहीं है जिसका नाम आपके पास आया है तो आप उसमे यात्रा न करें. यदि आप ऐसी कैब में यात्रा करते हैं जिसका नंबर दूसरा है या ड्राईवर दूसरा है तो ऐसे में आपके साथ कुछ घटित होने पर वह एप अथोरिटी जिससे आपने राईड बुक की है वह किसी भी प्रकार से ज़िम्मेदार नहीं होती हैI इसलिए राईड करने से पहले इसकी जाँच अवश्य करें. और हां अपना ओटीपी पूरी जाँच करने के बाद कैब में बैठने के बाद ही अपने राईडर को बताएंI

2- राइड करते वक्त अपना मोबाईल का जीपीएस मोड ऑन करना न भूलें. इस बात का भी ध्यान रखना जरूरी है कि राईड बुक करने से पहले आपके फोन की बैटरी पूरी तरह से चार्ज है या नहींI हो सके तो अपना जर्नी सेड्यूल खासकर महिलाएं अपने किसी पारिवारिक या विस्वसनीय सदस्य के साथ शेयर करें, ताकि आपकी जर्नी लोकेशन मैप को वो भी टैली करते रहेंI जर्नी जर्नी लोकेशन मैप शेयर करने का ऑप्शन आपके फोन पर ही होता है जिसे आप आसानी से शेयर कर सकते हैंI

3- कई बार सामने आता है कि आपका राइडर आपसे राईड कैंसिल कर चलने को कहता है, तो ऐसा बिकुल भी नहीं करें,
यदि आप राइड कैंसिल करने के बाद उसी कैब में जर्नी करते हैं तो आप किसी मुसीबत में आ सकते हैं. क्योंकि राइडर और आपका संबंध सिर्फ एक ऐप से जुड़ा रहता है. और आपकी सुरक्षित जर्नी की ज़िम्मेदारी उस अथौरिटी की होती है जिसके एप से आपने कैब बुक की है. आपकी कैब और आपका ड्राईवर जीपीएस थ्रू उस अथौरिटी की निगरानी में होता है. राईड कैंसिल होने पर पूरी तरह आप अथौरिटी कि निगरानी से बहार हो जाते हैं, ऐसे में आपके साथ धोखा हो सकता हैI राईड केंसिल होते ही आप जीपीएस से भी हट जाते हैं अब आपका राइडर आपको सही जगह ले जा रहा है या नहीं आपको पता नहीं चलेगाI इसके अलावा अब एप अथोरिटी कि भी आपके लिए कोई ज़िम्मेदारी नहीं रह जाती हैI आप किसी तरह का क्लेम भी एप अथोरिटी के ऊपर नहीं कर सकेंगे

4-इससे भी बड़ी बात मुख्य रूप से टू ह्वीलर से राईड करने वाले तो बिना एप अथोरिटी यानि राईड कैंसिल करके बिलकुल भी राईड न करें. ऐसा करने से आप बहुत बड़ी मुश्किल में आ सकते हैं. क्योंकि जब आप राईड बुक करते हैं तो आप अपने राईडर के बारे में कुछ भी नहीं जानते हैं, हो सकता है कि आपका राइडर कोई अपराध करके आ रहा हो. या अपराधी हो. और बिना एप अथोरिटी के आप उसके साथ राइड करते हुए पकड़े जाएं तो आप उसके सहयोगी माने जाएंगे और यदि आप बिना राईड कैंसिल किए उसके साथ पकड़े भी जाते हैं तो आप पूरी तरह से सुरक्षित हो जाते है.

5-इस बात का ध्यान सिर्फ राईड बुक करने वालों को ही नहीं बल्कि टू- ह्वीलर राईडर को भी रखना चाहिए कि वह बिना एप अथोरिटी के किसी भी अनजान व्यक्ति को न बैठाएं. क्योंकि ऐसा ही वाकिया उनके साथ भी हो सकता है. थोड़ी कमीशन बचाने के लालच में राईडर भी ऐसी मुसीबत में फंस सकते हैं. उन्हें भी इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उनके साथ जो राईड कर रहा है वह अपराधी भी हो सकता है. या किसी भी प्रकार की अपराधिक घटना को अंजाम देकर आ रहा हो. तो बिना एप अथोरिटी के उनके पास भी इस बात का कोई सबूत नहीं होगा कि वह उस व्यक्ति के सहयोगी नहीं हैं.
किन – किन बातों का रखें ध्यान
-राइड करने से पूर्व कैब नंबर व राईडर की जाँच अवश्य करें
-यदि उसी नंबर की कैब ना हो या राईडर दूसरा हो तो राइड न करें.
-राइड करते हुए जीपीएस मैप ऑन कर रोड टैली करते रहे. गलत रूट पर जाने पर राइडर को बताएं
-राइडर के फोन करने पर सिर्फ अपनी लोकेशन की ही सूचना दे
-ओटीपी नंबर कैब में बैठ जाने के बाद ही दें
