हरिद्वार में गंगा का जलस्तर बढ़ा, पुलिस ने जारी किया अलर्ट

7
0 0
Read Time:1 Minute, 12 Second

हरिद्वार: लगातार हो रही भारी बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिसके चलते हरिद्वार पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखें।

पुलिस ने जनता से अनुरोध किया है कि:

  • इस दौरान स्वयं और अपने पशुओं को नदी के किनारे न जाने दें।
  • ऐसे स्थान, जहां अचानक पानी आ सकता है, वहां से अपने वाहनों को तुरंत हटाकर सुरक्षित जगह पर खड़ा करें।
  • अनावश्यक यात्रा से बचें और यदि बहुत ज़रूरी काम हो, तभी घरों से बाहर निकलें।
  • सुरक्षित स्थानों पर रहें और प्रशासन द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें।

पुलिस और प्रशासन की टीमें स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish