वंदनीय प्रमिल मौसी मेढ़े के निधन पर उत्तराखंड में शोक की लहर: सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि
Raveena kumari July 31, 2025
Read Time:48 Second
देहरादूनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्र सेविका समिति की पूर्व प्रमुख संचालिका वंदनीय प्रमिल मौसी मेढ़े जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रमिल मौसी जी का सम्पूर्ण जीवन देशभक्ति, राष्ट्रसेवा एवं मातृशक्ति के जागरण का जीवंत उदाहरण रहा।
उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों और प्रशंसकों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
