मंत्री गणेश जोशी ने किया अग्निकांड प्रभावित घर का दौरा, मदद का आश्वासन

15
0 0
Read Time:1 Minute, 34 Second

देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार सुबह न्यू कैंट रोड, हाथीबड़कला क्षेत्र स्थित पोस्ट ऑफिस के पास आवास पर पहुंचकर पूनम देवी के घर में लगी आग का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों से घटना और आग लगने के कारणों की जानकारी ली।

स्थानीय लोगों ने मंत्री को बताया कि बीती देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण पूनम देवी के घर में अचानक आग लग गई थी, जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय पूनम देवी अपने बच्चों के साथ राजस्थान स्थित खाटू श्याम मंदिर दर्शन करने गई थीं, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

कैबिनेट मंत्री जोशी ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया और राहत प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए आवश्यक सतर्कता बरतने का भी आह्वान किया।

इस दौरान स्थानीय पार्षद भूपेंद्र कठैत, मोहन बहुगुणा, रमेश प्रधान सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish