रूस में 8.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, समुद्र में सुनामी का खतरा मंडराया

1
0 0
Read Time:5 Minute, 3 Second

टोक्यो/व्लादिवोस्तोक: रूस में आज 8.8 तीव्रता के जोरदार भूकंप के झटकों से धरती कांप उठी है। बता दें कि रूस के कामचटका तट के पूर्वी तट पर शक्तिशाली भूकंप आया। इस जोरदार भूकंप के बाद राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने बताया कि रूस, जापान, गुआम, हवाई और अलास्का सहित पूरे प्रशांत क्षेत्र में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं कामचटका प्रायद्वीप में 13 फीट ऊंची सुनामी उठने लगी है, जिसमें कई इमारतों को नुकसान पहुंचा। वहीं जापान और अमेरिका के कुछ इलाकों में लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए अलर्ट जारी किया गया।

रूस में जोरदार भूकंप के बाद हड़कंप मच गया है। बता दें कि यह भूकंप का केंद्र रूस के पेट्रोपावलोव्स्क-कामचटका शहर से लगभग 119 किलोमीटर की दूरी पर केंद्रित था। इस शहर की आबादी लगभग 1 लाख 80 हजार है। तट पर उठने लगी लहरें और बढ़ते खतरों के कारण केंद्र के पास के कई क्षेत्रों को खाली करा दिया है। बता दें कि कुछ इलाकों में इमारतों को नुकसान पहुंचा, लेकिन किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने नहीं आई है।

रूस में भूकंप के बाद जापान में मौसम विभाग बताया कि होक्काइडो द्वीप के दक्षिणी तट पर स्थित टोकाशी में 1.3 फीट ऊंची सुनामी की लहर उठी है और यह लहर लगभग 1 फुट ऊंची एक अन्य लहर होक्काइडो के पूर्वी तट पर नेमुरो तक पहुंच गई। वहीं कई प्रशांत देशों और क्षेत्रों के लिए चेतावनी जारी की है। इस चेतावनी में बताया गया है कि कुछ क्षेत्रों में 3 मीटर से अधिक ऊंची लहरें उठने की आशंका है।

जोरदार भूकंप के बाद अलास्का, हवाई, चिली, सोलोमन द्वीप और न्यूजीलैंड जैसे तटीय इलाकों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। वहीं कैलिफ़ोर्निया के तटीय क्षेत्रों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। बताया जा रहा है कि एक के बाद कई लहरें उठने की संभावना है, जो 10-36 घंटों तक रहेंगी। साथ ही लोगों को समुद्र तट और बंदरगाहों से दूर रहने के निर्देश दिए गए।

रूस के कामचटका तट में लगे जोरदार भूकंप के झटकों के बाद अमेरिकी राष्ट्रीय मौसम सेवा (NWS) ने सुनामी का अलर्ट जारी करते हुए सतर्कता और निगरानी जारी की हैं, जिनमें अमेरिका में अलास्का के अ‌टू से समालगा दर्रे तक के अलेउतियन द्वीपों के लिए सुनामी चेतावनी भी शामिल है। सुनामी का अलर्ट जारी करने के साथ ही बताया गया है कि जापान में 1 मीटर और रूस में 3 मीटर से अधिक ऊँची लहरें उठने की संभावना है।

रूस के कमचटका के तट पर 8.8 तीव्रता का भूकंप आने के बाद कई बार भूंकप के झटके लगे है। बता दें कि लगभग तट पर 6 भूकंप के झटके से धरती कांप उठी है। इन भूकंपों के झटकों की तीव्रता 5.4 से लेकर 6.9 तक दर्ज की गई थी। रूस में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से रूस, जापान और अमेरिका में सुनामी का खतरा मंडरा रहा है।

भूकंप के बाद क्यों आती है सुनामी
रूस में जोरदार भूकंप के बाद लगभग 30 भूकंप के झटके महसूस किए गए है। भूकंप के बाद ही कई देशों में सुनामी का खतरा मंडरा रहा वहीं जापान में सुनामी ने दस्तक दे दी है। बता दें भूकंप के बाद सुनामी आने का मुख्य कारण समुद्र की सतह में बदलाव होता है जिससे ऊंची-ऊंची लहरें उठती है सुनामी का रूप लेती है। जोरदार झटकों से समुद्र के सतह में प्लेट्स पर दबाव बनता है और समुद्र में हलचल शुरू होती है और लहरें उठने लगती है। तेजी से उठी लहरे तट के पास तक आ जाती है और भारी तबाही मचाती है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish