एलपीजी गैस लीक होने से धमाका, परिवार के पांच सदस्य झुलसे

27_07_2025-dehradun_blast_home_23995605
0 0
Read Time:2 Minute, 37 Second

देहरादून:  पटेलनगर क्षेत्र में एलपीजी गैस रिसाव के कारण धमाका हो गया। धमाके के कारण एक ही परिवार पांच सदस्य बुरीतरह से झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में दाखिल किया गया है। मौके पर फोरेंसिक व बम निरोधक दस्ता ने जांच की।

रविवार सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से पटेलनगर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि महंत इंद्रेश अस्पताल के पीछे टपरी पूर्वी पटेलनगर में ब्लास्ट हुआ है। पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान अधिकारी व बाजार चौकी प्रभारी प्रमोद शाह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं फोरेंसिक व बम निरोधक दस्ता को भी मौके पर बुलाया गया।

-घायलों को एंबुलेंस से भेजा अस्पताल

धमाके से झुलसे पांच सदस्यों विजय साहू पुत्र अशरफी लाल निवासी ग्राम असहीपुर थाना व जिला बलरामपुर उत्तर प्रदेश हाल टपरी थाना पटेलनगर देहरादून, सुनीता पत्नी विजय साहू, अमर, सनी  व अनामिका को एम्बुलेंस के माध्यम से दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। फोरेंसिक टीम व बीडीएस टीम ने जांच की तो पता चला कि एक छोटे से कमरे में घायल विजय साहू अपने बच्चों सहित रहता था।

-फोरेंसिंक टीम ने की पड़ताल

रात्रि से कमरे के खिड़की दरवाजे पूरी तरह से बंद थे। उसी कमरे में खाने के गैस सिलेंडर चूल्हा लगा हुआ है, जिसमे से रात्रि से धीरे−धीरे गैस रिसाव होता रहा और सुबह 6:45 बजे के आस पास बिजली के स्विच में लगी नंगी तार में हल्की सी स्पॉर्किंग होने पर कमरे में गैस में आग लग गई और धमाका हुआ।

जिस कारण परिवारजन झुलस गए और एक दीवार का हिस्सा व दरवाजा भी क्षतिग्रस्त हो गया। फोरेंसिक जांच में घटना का कारण एलपीजी गैस रिसाव व घायलों की चोट का कारण एलपीजी गैस धमाका आया है। 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish