चीन सीमा पर रूस का प्लेन क्रैश, 50 यात्रियों की मौत

2
0 0
Read Time:2 Minute, 9 Second

मॉस्को: रूस का विमान बहुत बड़े हादसे का शिकार हो गया है। बताया जा रहा है 50 यात्रियों को ले जार रहा एन-24 चीन की सीमा के पास कै्रश हो गया है, जिसमें सभी की मौत हो गई है। किसी के बचने की उम्मीद नहीं है। रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी टॉस की रिपोर्ट में कहा गया है कि विमान ने टिंडा के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन गंतव्य के नजदीक पहुंचते ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल से उसका उसका संपर्क टूट गया। अब खबर आ रही है कि चीन की सीमा के पास ये विमान क्रैश हो गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक यात्री विमान, अंगारा एयरलाइंस का था और अंतिम बार जब उससे संपर्क हुआ था, वह टिंडा एयरपोर्ट से कुछ किलोमीटर की दूरी पर था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। इसके बाद स्थानीय प्रशासन और एविएशन अथॉरिटी ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। बचाव दलों को जंगलों और पहाड़ी इलाकों की ओर रवाना किया गया। जिस क्षेत्र में विमान लापता हुआ है वह अमूर क्षेत्र मौसम के लिहाज से काफी मुश्किल क्षेत्र है। यहां काफी ज्यादा ठंड होती है और पहाड़ी इलाका है। यहां घने जंगल, ऊबड़-खाबड़ इलाके हैं। इसके अलावा मौसम में अचानक परिवर्तन आता रहता है। इसलिए पायलट्स के लिए इस क्षेत्र से विमानों को उड़ाना काफी मुश्किल होता है। हालांकि उसके बाद भी तकनीकी खराबी या कम्युनिकेशन सिस्टम के नाकाम होने की बात को पूरी तरह से खारिज नहीं किया जा सकता है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish