गंगा में बहते-बहते बचे अर्जुन पुरस्कार विजेता दीपक हुड्डा, 40वीं पीएसी ने समय रहते किया रेस्क्यू

1001012219.jpg
0 0
Read Time:1 Minute, 48 Second

 

हरिद्वार: कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार में उस समय हड़कंप मच गया जब भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान, एशियन गोल्ड मेडलिस्ट और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ी दीपक हुड्डा गंगा नदी के तेज बहाव में बह गए।

गनीमत रही कि घटनास्थल पर तैनात आपदा राहत दल 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार की टीम ने समय रहते बहादुरी और सूझबूझ का परिचय देते हुए दीपक हुड्डा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। यह राहत कार्य तेज बहाव और चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया, जिससे एक अनमोल जीवन सुरक्षित बचाया जा सका।

बता दें कि दीपक हुड्डा प्रो कबड्डी के पूर्व कप्तान हैं और भारत को कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में गौरव दिला चुके हैं। उनकी पत्नी स्वीटी बूरा स्वयं एक इंटरनेशनल बॉक्सर हैं और उन्हें भी अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

इस साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए 40वीं पीएसी की टीम को बधाई और सलाम, जिन्होंने सतर्कता, समर्पण और अदम्य साहस से एक राष्ट्रीय खिलाड़ी की जान बचाई। यह घटना कांवड़ यात्रा में तैनात आपदा राहत बलों की तत्परता और कुशलता का प्रमाण है।

About Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish