हरिद्वार में पेड़ से लटका मिला शिवभक्त का शव

4763103-73-1.webp.webp
0 0
Read Time:1 Minute, 3 Second

हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में एक पेड़ पर एक कांवड़िए का शव लटका हुआ मिला। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पिरान कलियर क्षेत्र में पेड़ से लटका मिला शव बठिंडा निवासी रवि कुमार (30) का है। पिरान कलियर थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक बीएस चौहान ने बताया कि इमलीखेड़ा गांव में आम के बाग में एक पेड़ पर रविवार देर रात एक कांवड़िए का शव लटका होने की सूचना मिली।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने गमछे से लटके शव को पुलिस ने पेड़ से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। अधिकारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish