सीएम धामी पहुंचे राज्य आपदा परिचालन केंद्र, अधिकारियों से ली मौसम की जानकारी

1-2.jpeg
0 0
Read Time:1 Minute, 2 Second

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे है। जहां सीएम धामी ने वर्षा जनित आपदा की समीक्षा बैठक ली है। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए है।

सचिवालय में लगातार तीन महत्वपूर्ण बैठकों के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक उत्तराखंड आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे। सीएम धामी ने प्रदेश में लगातार हो रही भारी वर्षा की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत, बचाव और सतर्कता उपायों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish