ओला-ऊबर की तरह उत्तराखंड में होगा ‘पवन’ एप, देहरादून से की जाएगी शुरुआत; चारधाम से होगा विस्तार

1747940694-5881.webp.webp
0 0
Read Time:1 Minute, 44 Second

इसका उद्देश्य स्थानीय युवाओं को आज की आधुनिक तकनीक के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़ना और यात्रियों को पारदर्शी, सुरक्षित, किफायती टैक्सी सेवा प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि यह एप बाहरी कंपनियों की तरह नहीं होगा।

इसमें केवल उत्तराखंड के स्थानीय चालक ही पंजीकृत होंगे। चालकों से किसी प्रकार का कमीशन भी नहीं लिया जाएगा, सिर्फ एक मामूली प्लेटफार्म मेंटेनेंस शुल्क रखा जाएगा। इस एप में यात्रियों के लिए सीट आरक्षित करने की की सुविधा भी होगी। जिससे यात्री को पूरी टैक्सी बुक करने की आवश्यकता नहीं होगी।

यात्री अपनी एक सीट भी बुक कर यात्रा का लाभ ले सकेंगे। इससे टैक्सी चालक को भी हर सीट का लाभ मिलेगा और वाहन खाली नहीं जाएगा। यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से एप में लाइव ट्रेकिंग की सुविधा भी दी जाएगी, ताकि यात्रियों को यह जानकारी मिल सकेगी कि उनके पास कौन सा वाहन आ रहा, कितनी देर में पहुंचेगा और उसमें कितनी सीट खाली है।

दावा किया जा रहा कि इसकी शुरुआत देहरादून से की जाएगी और भविष्य में इसे चारधाम यात्रा सहित पूरे प्रदेश में विस्तार दिया जाएगा।

 

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish