चाय की दुकान के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

0 0
Read Time:1 Minute, 27 Second

देहरादूनः राजधानी देहरादून में स्थित एक चाय के खोखे पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद किया।फिलहाल, व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार सेलाकुई के रूसान फार्मा में एक चाय के खोखे पर एक अज्ञात व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला। बताया गया कि यह चाय का खोखा पार्वती देवी का है। रविवार दोपहर जब पार्वती देवी ने दुकान खोली। तो उसे एक व्यक्ति बेहोश पड़ा मिला। महिला ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मरा हुआ घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि व्यक्ति के पास एक थैला मिला है। लेकिन, उसमें पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं है। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। इसके अलावा पुलिस व्यक्ति की शिनाख्त में जुटी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish