आस्था और भक्ति में डूबे अबतक 2 लाख तीर्थयात्रियों ने किया बाबा बर्फानी का दर्शन 

images - 2025-07-12T165345.650
0 0
Read Time:2 Minute, 19 Second

जम्मू:  दक्षिण कश्मीर हिमालय में अमरनाथ मंदिर के दोनों आधार शिविरों के लिए 6,100 से अधिक तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था सोमवार को जम्मू से रवाना हुआ। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्षिक अमरनाथ यात्रा के शुरू होने के बाद से दो लाख से अधिक तीर्थयात्री इस मंदिर में दर्शन कर चुके हैं। 

घाटी के दो मार्ग से तीन जुलाई को 38 दिवसीय तीर्थयात्रा शुरू हुई थी। पहला मार्ग अनंतनाग जिले में 48 किलोमीटर लंबा पारंपरिक नुनवान-पहलगाम मार्ग है और दूसरा, गांदरबल जिले में 14 किलोमीटर का छोटा लेकिन अधिक खड़ी चढ़ाई वाला बालटाल मार्ग है। यात्रा 9 अगस्त को समाप्त होगी। 

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस कर्मियों की सुरक्षा में 6,143 तीर्थयात्रियों का 13वां दल देर रात तीन बजकर 30 मिनट से तड़के चार बजे के बीच 235 वाहनों में यहां भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। इस जत्थे में 4,691 पुरुष, 1,248 महिलाएं और 17 बच्चे शामिल थे। 

उन्होंने बताया कि पहला तीर्थयात्री काफिला 100 वाहनों में 2,215 तीर्थयात्रियों को लेकर गांदरबल जिले में स्थित 14 किलोमीटर के छोटे लेकिन अधिक खड़ी चढ़ाई वाले बालटाल मार्ग के लिए रवाना हुआ। इसके बाद 135 वाहनों में 3,928 तीर्थयात्रियों का दूसरा काफिला अनंतनाग के पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग से यात्रा पर निकला। अब तक चार लाख से अधिक लोगों ने तीर्थयात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish