ऑपरेशन कालनेमि: दून पुलिस ने कसा शिकंजा, तीन दिन में 82 ढोंगी बाबा हुए गिरफ्तार

0 0
Read Time:5 Minute, 34 Second

देहरादून:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से प्रदेश में शुरू किए गए ऑपरेशन कालनेमि अभियान के तहत दून पुलिस ने 32 बहुरुपिए को गिरफ्तार किया है। अभियान के तहत तीन दिनों में 82 बहुरुपिए गिरफ्तार किए जा चुके हैं। सभी आरोपित विभिन्न राज्यों के हैं और रूप बदलकर लोगों से ठगी की घटनाओं को अंजाम देते हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि देवभूमि में धर्म की आड़ में लोगो की भावनाओं व आस्था से खिलवाड़ करने वाले छद्म भेषधारियों के विरुद्ध आपरेशन कालनेमि अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान को सफल बनाने व लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले ढोंगी बाबाओं के खिलाफ सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में ऐसे व्यक्यिों, जो साधु-संतों का भेष धारण कर लोगो को विशेषकर महिलाओं व युवाओं को भ्रमित कर उनकी व्यक्तिगत व घरेलु समस्याओं का निदान करने का प्रलोभन देते हुए उन्हें वशीभूत करते हुए उनके साथ ठगी की घटनाओं को अजांम देते है।

-इन आरोपितों को किया गया है गिरफ्तार

  • राजेंद्र गिरी निवासी डबुआ कॉलोनी सी 207, फरीदाबाद, हरिणाया
  • धीरज शर्मा निवासी थानेश्वर जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा
  • बलविंदर निवासी राजपुरा थाना सदर राजपुर जिला पटियाला पंजाब
  • अनिश पांडेय निवासी गेट रंगोली जिला चित्रकुट, उत्तर प्रदेश
  • राम भल्लर निवासी रनीयापुर, थाना खरगुपुर, जिला गोंडा, उत्तर प्रदेश
  • राहुल जोशी निवासी काली देवी मंदिर निर्दगान झालु थाना हल्दौर बिजनौर
  • बंटी निवासी ग्राम सराया थाना धामपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश
  • रोशन निवासी बडी बाजार थाना निगोही जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश
  • रूपेश कुमार निवासी पुनिया जिला पुनिया, बिहार
  • राजू बाबा निवासी सारी डेरा धनबाद थाना सिटी इलाहबाद उत्तर प्रदेश
  • रघुपति निवासी खतौली थाना खतौली जिला मुजफ्फरनगर
  • रामबाबू निवासी रतनपुरा वसंत थाना अवतारनगर जिला छपरा बिहार
  • मलकीत निवासी जगाधरी हरियाणा
  • बाबा निवासी जगाधरी हरियाणा
  • मनीष निवासी झांझनपुर जनपद मुरादाबाद उत्तर प्रदेश
  • दुर्वेश सिंह निवासी नजीबाबाद बिजनौर
  • सुजीत शर्मा निवासी समयपुर नजीबाबाद बिजनौर उत्तर प्रदेश
  • सचिन निवासी नंदगंज गाज़ीपुर उत्तर प्रदेश
  • विजय निवासी ग्राम पुरीदलखरिया थाना अमरोली जिला अमेठी, उत्तर प्रदेश
  • अभिषेक निवासी डडवा माजरी फतेहपुर यमुनानगर हरियाणा
  • देव गौड़ निवासी बाद बंबुआ जिला सुंदरगढ़ उड़ीसा
  • राजकुमार उर्फ रामदास निवासी अंबाला शहर थाना जगादरी गेट पुराना अस्पताल जिला अंबाला हरियाणा
  • राजू निवासी पुष्कर शहर जिला अजमेर, राजस्थान
  • राजेंद्र नाथ निवासी लक्ष्मीपुर थाना सहसपुर
  • शत्रु राम निवासी सहसपुर देहरादून
  • गोजी निवासी इंदिरा आवास सपेरा बस्ती, रायपुर, देहरादून
  • संगनाथ निवासी सपेरा बस्ती हरिपुर कला थाना रायवाला जनपद देहरादून
  • बिट्टू निवासी कांवली छबीलबाग कोतवाली नगर देहरादून
  • शिवनाथ निवासी सपेरा बस्ती हरिपुर कला रायवाला
  • लालू नाथ निवासी सपेरा बस्ती हरिपुर कला रायवाला
  • पप्पू प्रसाद निवासी सिंगल मंडी थाना कोतवाली नगर देहरादून
  • टसनू निवासी कुसुम विहार सिंघल मंडी कोतवाली नगर
  • धर्मनाथ निवासी भानियावाला, सपेरा बस्ती, कोतवाली डोईवाला
  • विक्की निवासी ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार

अभियान के तहत रविववार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस की ओर से साधु-संतों के भेष में घूम रहे 34 ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया गया है। उनके विरुद्ध भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता के तहत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार ढोंगी बाबाओं में 23 व्यक्ति अन्य राज्यों के रहने वाले हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish