हिमाचल: नदी पार करते समय मां की गोद से गिरी बच्ची,मौत

4747231-b1
0 0
Read Time:1 Minute, 56 Second

शिमला: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में घरुरु (अस्थायी झूला पुल) पर उफनती ब्यास नदी पार करते समय एक पाँच साल की बच्ची झटके से अपनी माँ की गोद से छिटककर नीचे गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

दूसरी बेटी रस्सी पकड़े दस मिनट तक झूलती रही, जबकि माँ भी घरुरु पर ही फंसी रही। दोनों की चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुँचे और पुल पर फंसी माँ-बेटी को बड़ी मुश्किल से नीचे उतारा। नदी में गिरी बच्ची का शव घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर आगे लोगों ने पानी से बाहर निकाला।

रविवार दोपहर करीब 2:00 बजे रजनी अपनी दो बेटियों परी (5) और वंशिका (14) के साथ जिया से अपने घर शमशी वर्कशॉप जाने के लिए घरुरु से ब्यास नदी पार कर रही थीं। इसी दौरान घरुरु ने ज़ोरदार झटका मारा। इससे सभी का संतुलन बिगड़ गया। परी रजनी की गोद में थी। वह उछलकर सीधे नदी में गिर गई।

वंशिका को संभलने का मौका तो नहीं मिला, लेकिन गिरते समय घुरुरु की रस्सी उसके हाथ में आ गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग वहाँ पहुँचे। लोगों ने माँ-बेटी को सुरक्षित नीचे उतारा। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। पुलिस हादसे के कारणों की जाँच कर रही है। यह भी पता लगाया जाएगा कि घुरुरु ठीक हालत में था या नहीं। अगर पुल की हालत ठीक नहीं रही तो भविष्य में इस पुल से नदी पार करने पर रोक लगा दी जाएगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish