Read Time:42 Second
उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शुक्रवार को पहाड़ी से गिरे पत्थर और मलबे के नीचे दबकर एक महिला की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
बड़कोट के थाना प्रभारी दीपक कठैत ने बताया कि घटना सुबह करीब 10 बजे हुई जब तुनालका गांव निवासी लज्जा देवी (57) पास के जंगल से घास लेने गई थीं। इसी दौरान पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरने लगा। उन्होंने बताया कि मलबे में दबकर देवी की मौके पर ही मौत हो गई।
