छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: बोर खनन वाहन के खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत, चार अन्य लोग घायल

0 0
Read Time:2 Minute, 19 Second

रायपुर:  छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में बोर खनन वाहन के खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कबीरधाम जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि यह दुर्घटना कुकदुर थानाक्षेत्र के चाटा गांव में तड़के उस समय हुई, जब वाहन पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहा था। 

बघेल ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि वाहन में नौ लोग सवार थे, जिसमें से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया, जिसके बाद शवों को बाहर निकाला गया और घायलों को अस्पताल भेजा गया। 

अधिकारी ने बताया कि दो अन्य लोगों की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई जबकि चार अन्य घायलों का इलाज जारी है। बघेल ने बताया कि मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।  

सीएम साय नेसड़क दुर्घटना पर जताया शोक 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों के दु:खद मौत और चार अन्य के घायल होने की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। साय ने कहा,“ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। घायलों की समुचित चिकित्सा एवं आवश्यक मदद के निर्देश जिला प्रशासन को दिए गए हैं।” 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish