अमेरिकी प्रशासन की ओर से टैरिफ लगाने को जारी की गई देशों की लिस्ट में भारत का नाम नहीं

0 0
Read Time:2 Minute, 57 Second

नई दिल्ली: ट्रंप प्रशासन की ओर से अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर चल रही बातचीत के बीच कई देशों के लिए टैरिफ लगाने को लेकर जारी की गई लिस्ट में अभी तक भारत का नाम शामिल नहीं है। इस निर्णय से भारतीय निर्यातकों को राहत मिलेगी। वहीं नई सूची में कुछ अन्य देशों को शामिल किया गया है।

बता दें कि अभी दोनों ही देश व्यापार समझौते के लिए बातचीत कर रहे हैं। दूसरी तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसलों के अनुरुप प्रशासन अभी तक करीब 20 देशों को शुल्क वृद्धि को लेकर लेटर जारी कर दिए हैं।

इसी कड़ी में राष्ट्रपति ट्रंप ने बुधवार को छह अन्य बिजनेस साझेदार देशों को शुल्क पत्र भेजे हैं। इससे पहले भी मंगलवार को 14 साझेदारों को इसी तरह के लेटर भेजकर टैरिफ बढ़ाए जाने की जानकारी दी गई थी।

इन लेटर में सभी देशों के उत्पादों पर अमेरिका के बाजारों में प्रवेश करने शुल्क की पूरी जानकारी दी गई है। यह शुल्क एक अगस्त से लगेगा। फिलहाल जिन देशों में टैरिफल लगाया गया है उनमें बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, बोस्निया ,मलेशिया, थाईलैंड, हर्जेगोविना, इंडोनेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया, ट्यूनीशिया, मलेशिया, थाईलैंड, कंबोडिया, कजाकिस्तान, लाओस, सर्बिया शामिल हैं।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने दो अप्रैल को भारतीय वस्तुओं पर अतिरिक्त 26 प्रतिशत सीमा शुल्क लगाया था लेकिन बाद में इसे 90 दिनों के लिए अर्थात नौ जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया था। अब इसको एक अगस्त तक के लिए टाल दिया गया है। हालांकि, अमेरिका के द्वारा लगाया गया 10 प्रतिशत मूल शुल्क लागू रहेगा।

7 देशों पर नई टैरिफ दरें लागू करने की घोषणा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 7 देशों पर नई टैरिफ दरें लागू करने की घोषणा की है। इन देशों में फिलीपींस, इराक, मोल्दोवा, अल्जीरिया, लीबिया और ब्रुनेई शामिल हैं। नया टैरिफ आदेश 1 अगस्त 2025 से लागू होगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish