सोमालिया में अफ्रीकी संघ का एक छोटा सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त

0 0
Read Time:1 Minute, 37 Second

मोगादिशु: सोमालिया की राजधानी मोगादिशु के हवाई अड्डे पर अफ्रीकी संघ का एक छोटा सैन्य विमान बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सोमाली नेशनल न्यूज एजेंसी की एक खबर के अनुसार, अदन अदे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई। एजेंसी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है और अधिकारी स्थिति का आकलन कर रहे हैं।

सोमालिया के अधिकारियों ने तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है। वहीं, इस घटना में हताहतों की संख्या का भी पता नहीं चल पाया है। अल-शबाब के चरमपंथी विद्रोहियों से लड़ने में अफ्रीकी संघ का शांति मिशन सोमालिया के अधिकारियों की मदद कर रहा है। यह चरमपंथी समूह ‘हॉर्न ऑफ़ अफ्रीका क्षेत्र’ में विदेशी सैनिकों की उपस्थिति का विरोध करता है। ‘हॉर्न ऑफ़ अफ्रीका क्षेत्र’ उत्तरपूर्वी अफ्रीका का क्षेत्र है, जिसमें मुख्य रूप से जिबूती, इरिट्रिया, इथियोपिया और सोमालिया के देश शामिल हैं। इस मिशन में युगांडा और केन्या जैसे देशों के सैनिक शामिल हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish