सीएम धामी ने किया टिहरी में हुई सड़क दुर्घटना में मृत कांवड़ यात्रियों के प्रति शोक व्यक्त

0 0
Read Time:1 Minute, 9 Second

देहरादूनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी जनपद में खाड़ी के पास हुई सड़क दुर्घटना में मृत कांवड़ यात्रियों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

जिलाधिकारी टिहरी ने बताया कि आज सुबह कांवड़ यात्रियों का एक ट्रक खाड़ी से दो किमी आगे पलट गया था, जिसमें 18 यात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में तीन कांवड यात्रियों की दुखद मृत्यु हुई है।

दुर्घटना के बाद प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान संचालित करते हुए, सभी यात्रियों को ट्रक से बाहर निकाला। जिसमें से चार घायलों को एम्स ऋषिकेश और शेष को नरेंद्र नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रक को सीधा कर लिया गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish