बेटी शनाया की फिल्म का ट्रेलर देख भावुक हुए संजय कपूर

1
0 0
Read Time:1 Minute, 41 Second

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर अपनी बेटी शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म आंखों की गुस्ताखियां के ट्रेलर लांच पर भावुक हो गए। शनाया कपूर फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत करने जा रही हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। संजय कपूर इवेंट में अपनी पत्नी महीप कपूर के साथ पहुंचे।

ट्रेलर लांच इवेंट के मौके पर संजय कपूर ने माना कि वह अपनी बेटी की फिल्म की रिलीज से पहले घबराए हुए हैं। संजय कपूर ने कहा कि मैं पिछले 30 वर्षों से काम कर रहा हूं, लेकिन इतना नर्वस नहीं रहा हूं। आज मैं बहुत नर्वस हूं। इससे पहले कि कुछ आंसू निकल जाएं, शुक्रिया। गौरतलब है कि विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की रोमांटिक फिल्म आंखों की गुस्ताखियां इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। यह फिल्म ज़ी स्टूडियोज़ और मिनी फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत की गई है और मंसी बागला, वरुण बागला और ओपन विंडो फिल्म्स ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म का निर्देशन संतोष सिंह ने किया है। फिल्म 11 जुलाई को रिलीज होगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish