पुलिस ने की नई पहल, कांवडि़यों के लिए जारी किया क्यूआर कोड

4
0 0
Read Time:2 Minute, 35 Second

हरिद्वार: कांवड़ यात्रा के लिए इस बार हरिद्वार पुलिस ने नई पहल को धरातल पर उतारा है। कांवड़ में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस ने क्‍यूआर कोड जारी किया है। इस क्‍यूआर कोड के जरिये कांवड़ियों को कई सहूलियतें मिलेंगी।

हरिद्वार एसएसपी परमेंद्र डोभाल ने बताया क्‍यूआर कोड स्‍कैन करते ही कांवड़ यात्रियों को सभी सुविधाएं एक ही प्‍लेटफॉर्म पर आसानी से उपलब्‍ध हो जांएगी। इस प्‍लेटफॉर्म पर जिले के सभी महत्‍वपूर्ण अधिकारियों के मोबाइल नंबर और अन्‍य जानकारियां आसानी से उपलब्‍ध हो जाएंगी।

उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा 2025 आगामी 11 जुलाई से शुरू हो रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार पहले से ज्यादा कांवड़िए गंगा जल भरने हरिद्वार पहुंच सकते हैं। लिहाजा, इस बार खास तैयारियां की जा रही हैं। इस बार कांवड़ियों को क्यू आर कोड के जरिए ट्रैफिक प्लान और मेला क्षेत्र की जानकारी मिलेगी।

हरिद्वार एसएसपी परमेंद्र डोभाल ने बताया कि इस बार कांवड़ मेले में कावड़ियों की सुविधा के लिए क्यूआर कोड की व्यवस्था की गई है। कांवड़िए क्यूआर के माध्यम से ट्रैफिक प्लान और मेला क्षेत्र का मैप जान सकेंगे। इस क्यूआर कोड को हरिद्वार में आने वाले सभी बॉर्डर पर बांटा जाएगा। इसके अलावा हरिद्वार से सटे अन्य जिलों को भी इस क्यूआर कोड को मुहैया कराया जाएगा। जिससे हरिद्वार आने वाले कांवड़ियों को पार्किंग से लेकर मेला क्षेत्र और रूट प्लान की जानकारी मिल सके।

एसएसपी ने बताया की क्षेत्र की संपूर्ण जानकारी इस कर कोड के माध्यम से दी जाएगी। इसके जरिये पार्किंग, होटल्स की भी जानकारी मिल सकेगी। इसके साथ ही इमरजेंसी नंबर पर इस पर मिल जाएंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish