शेफाली जरीवाला के निधन से बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री गहरे शोक में डुबी

1
0 0
Read Time:3 Minute, 29 Second

मुंबईः ‘कांटा लगा’ गाने से मशहूर हुईं शेफाली जरीवाला का 27 जून की देर रात अचानक निधन हो गया। उनकी मृत्यु का कारण हृदयाघात बताया जा रहा है। इस खबर ने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री को गहरे शोक में डुबो दिया है। कई मशहूर हस्तियों, जैसे अली गोनी, दिव्यांका त्रिपाठी, और मीका सिंह ने शेफाली के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

अभिनेता अली गोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा, “शेफाली जरीवाला के अचानक चले जाने की खबर से मैं सदमे में हूं। जिंदगी कितनी अनिश्चित है। शांति से विश्राम करो।”

गायक मीका सिंह ने इंस्टाग्राम पर शेफाली की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “यह खबर मेरे लिए बहुत दुखद है। हमारी प्यारी दोस्त और स्टार शेफाली हमें छोड़कर चली गईं। अभी भी विश्वास नहीं हो रहा। उनकी सादगी, मुस्कान और जिंदादिली हमेशा याद रहेगी। ओम शांति।”

मीका सिंह के पोस्ट पर अभिनेत्री मोनालिसा ने कमेंट किया, “यह कैसे हो गया? अभी भी यकीन नहीं हो रहा।” अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल ने लिखा, “यह खबर दिल दहलाने वाली है। यह साल वाकई बहुत अजीब है।” वहीं, दिव्यांका त्रिपाठी ने एक पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा, “यह विश्वास करना मुश्किल है। मैं स्तब्ध हूं और उनके परिवार के लिए दुखी हूं।”

अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेफाली के निधन की खबर साझा करते हुए लिखा, “मैं इस सदमे से उबर नहीं पा रही हूं। मेरा दिल डूब रहा है।” अभिनेता राजीव अदातिया ने शेफाली की तस्वीर साझा कर लिखा, “पूरी तरह हैरान हूं। शेफाली, तुम शांति में रहो। यह खबर बहुत चौंकाने वाली है।”

बिग बॉस 13 में शेफाली के साथ नजर आए तहसीन पूनावाला ने भी दुख जताया। उन्होंने लिखा, “मेरी दोस्त शेफाली के निधन की खबर से बहुत धक्का लगा। आखिरी बार मैं उनसे एक पार्टी में मिला था। जिंदगी बहुत छोटी है। बिग बॉस 13 में वे मेरे साथ थीं। पहले सिद्धार्थ शुक्ला और अब शेफाली का जाना विश्वास से परे है। उनके चाहने वालों को मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।”

बता दें कि शेफाली जरीवाला और सिद्धार्थ शुक्ला एक समय रिलेशनशिप में थे। सिद्धार्थ का निधन भी 2021 में हृदयाघात के कारण हुआ था। शेफाली के अचानक निधन ने उनके प्रशंसकों और मनोरंजन जगत को गहरे शोक में डुबो दिया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish