छत्तीसगढ़: नारायणपुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो महिला नक्सली ढेर

685cf3593a7aa-chhattisgarh-naxal-encounter-abujhmad-narayanpur-26-june-2025-261427402-16x9
0 0
Read Time:1 Minute, 41 Second

नारायणपुर:  छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो महिला नक्सली को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों को मार गिराया। 

उन्होंने बताया कि माओवादियों के माड़ डिवीजन के नक्सलियों के होने की सूचना पर नारायणपुर और कोंडागांव जिले के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और एसटीएफ के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार शाम को जब सुरक्षाबल के जवान क्षेत्र में थे तब नक्सलियों के साथ मुठभेड़ शुरू हुई। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों को मार गिराया। 

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से नक्सलियों के शव, एक इंसास राइफल, एक .315 राइफल, मेडिकल का सामान और नक्सलियों से संबंधित अन्य सामान बरामद किया है। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। इस संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त की जा रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish