धामी कैबिनेट की बैठक में इन 4 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

0 0
Read Time:2 Minute, 9 Second

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज 25 जून को हुई मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हो गई है। कैबिनेट की बैठक करीब पौने दो घंटे चली। मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान कुल चार प्रस्तावों पर सहमति बनी है।

विधानसभा के मानसून सत्र की तिथि और स्थान सीएम धामी तय करेंगे:

कैबिनेट बैठक के दौरान आगामी मानसून सत्र को लेकर कैबिनेट में चर्चा की गयी। मानसून सत्र की तिथि और स्थान के निर्धारण को लेकर मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया है। ऐसे में मानसून सत्र कब और कहां आहूत होगा इसका निर्णय सीएम लेंगे।

कैबिनेट बैठक में इन 4 प्रस्तावों पर मुहर लगी है।

  1. उत्तराखंड विशेष शिक्षा शिक्षक सेवा नियमावली 2025 को मिली मंजूरी।
  2. स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) तृतीय चरण के शुरू होने की दशा में इस कार्यक्रम को लागू करने के लिए पंचायती राज विभाग को अधिकृत किया गया।
  3. उत्तराखंड की पंचम विधानसभा के साल 2025 का वर्षाकालीन के द्वितीय सत्र आहूत किया जाने को मिली मंजूरी. स्थान और तिथि निर्धारण के लिए मंत्रिमंडल ने सीएम धामी को किया अधिकृत।
  4. एकल सदस्य समर्पित आयोग की तृतीय रिपोर्ट का अध्ययन कर सुझाव प्रस्तुत किए जाने के लिए गठित मंत्रिमंडलीय उप समिति के सुझावों और संस्तुतियों को मंत्रिमंडल के सम्मुख रखा गया।
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish