दीवार गिरने से एक परिवार के चार लोगों की मौत

0 0
Read Time:1 Minute, 57 Second

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी में देर रात दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां घर की दीवार गिरने से एक परिवार के चार लोगों की मौत हुई है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने शव बरामद किए है। इसके अलावा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना उत्तरकाशी जिले राजस्व ग्राम ओडाटा के मोरा तोक स्थित गुजर बस्ती में हुई है। जहां निवासी गुलाम हुसैन के घर की दीवार अचानक ढह गई। यह घटना देर रात करीब 2 बजे की बताई गई है। इस दौरान गुलाम हुसैन, उनकी पत्नी व दोनों बच्चे गहरी नींद में सो रहे थे। तभी अचानक घर की दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में घर में सो रहे परिवार के सभी सदस्य मलबे में दब गए। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। टीमों ने रेस्क्यू अभियान चलाया।

मलबे में दबे लोगों को टीमों ने बाहर निकाला। लेकिन इतनी देर में सभी की सांसे थम चुकी थी। हादसे में मृतकों की पहचान गुलाम हुसैन (26 वर्ष) पुत्र अली अहमद, उनकी पत्नी रुकमा खातून (23 वर्ष), पुत्र आबिद (3 वर्ष) और 10 माह की पुत्री सलमा के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इसके अलावा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish