मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में रेरा (रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी) की समीक्षा बैठक की गई आयोजित

0 0
Read Time:1 Minute, 10 Second

देहरादूनः मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (RERA) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य सचिव ने RERA प्रोजेक्ट से संबंधित शिकायतों का तेजी से निस्तारण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने निर्देशित किया कि जो मामले 3 वर्ष से अधिक (2022 से पूर्व के) पेंडिंग है पहले उनको प्रायोरिटी के आधार पर शीघ्रता से निस्तारित करें। इसके अतिरिक्त उन्होंने निर्देशित किया कि जिन विकासकर्ताओं से वसूली की जानी है उनसे वसूली का कार्य भी तेजी से पूरा करें।

इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष RERA अमिताभ मित्रा, सचिव ईला गिरि, उपसचिव अर्पण कुमार राजू तथा अनु सचिव नरेंद्र सिंह रावत बैठक में उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish