अहमदाबाद से लंदन जा रहा विमान मेघानीनगर में दुर्घटनाग्रस्त, पूर्व सीएम रूपाणी समेत 242 यात्री थे सवार, रेस्क्यू जारी

0 0
Read Time:6 Minute, 35 Second

अहमदाबाद : गुजरात के अहमदाबाद के मेघानी इलाके में गुरुवार दोपहर को बड़ा विमान हादसा हुआ है। जिसकी डरावनी तस्वीरें सामने आ रही हैं। प्लेन क्रैश के बाद इलाके में आग की बड़ी-बड़ी लपटें देखी गईं। वहीं काले धुएं का गुब्बार दूर से ही देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि विमान में क्रू मेंबर समेत 242 यात्री सवार थे। राज्य पुलिस नियंत्रण कक्ष ने इसकी पुष्टि की है, मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सूत्रों के माने तो गुजरात के पूर्व सीए विजय रूपणी भी इसमे सवार थे।

जानकारी के मुताबिक हादसाग्रस्त यात्री विमान एयर इंडिया का बताया जा रहा है। विमान अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लंदन के लिए जब उड़ान भर रहा था तभी वाउड्रीवाल से टकरा गई,  जिससे यह बड़ा हादसा हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी। अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त जीएस मलिक ने कहा, ‘‘हवाईअड्डे के पास मेघाणी नगर में विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह अभी साफ नहीं हुआ है कि यह किस तरह का विमान है।’’ इस हादसे के बारे में और ब्योरे का इंतजार है।

अग्निशमन अधिकारी जयेश खड़िया ने बताया कि विमान के गिरने के बाद उसमें आग लग गई और दमकल गाड़ियों को आग बुझाने के लिए मौके पर भेजा गया है। यह विमान लंदन जा रहा था। दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त जीएस मलिक ने कहा, ‘‘हवाईअड्डे के पास मेघाणी नगर में विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।’’ इस हादसे के बारे में और ब्योरे का इंतजार है। 

सिविल अस्पताल के सभी डॉक्टर्स की छुट्टी रद्द

विमान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। विमान का अधिकांश हिस्सा जलकर खाक हो चुका है। विमान जिस बिल्डिंग से लगकर गिरा है, वह भी क्षितग्रस्त हुई है। एयरपोर्ट के पास ही सिविल अस्पताल है, जहां के सभी डॉक्टरों की छुट्टी कैंसिल कर दी गई है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद से टेकऑफ हुआ यह विमान लंदन की ओर जा रहा था।

प्रधानमंत्री मोदी ने नागरिक उड्डयन मंत्री नायडू से की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से बात की और अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना की घटना का जायजा लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री को बताया कि वे बचाव और राहत कार्यों की निगरानी के लिए अहमदाबाद जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने मंत्री को निर्देश दिया है कि वे सभी आवश्यक सहायता तत्काल उपलब्ध कराएं और स्थिति के बारे में नियमित रूप से अपडेट रहने को कहा है। सभी संबंधित एजेंसियां ​​हाई अलर्ट पर हैं और समन्वित प्रयास जारी हैं। यहा जानकारी राममोहन नायडू के कार्यालय की तरफ से दी गई है।

अमित शाह ने गुजरात के सीएम से विमान हादसे की ली जानकारी

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल से बात कर अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसे की जानकारी ली है। गृह मंत्रालय के अनुसार अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद श्री शाह ने गुरूवार को मुख्यमंत्री पटेल से बात कर घटना की जानकारी ली।

उन्होंने मुख्यमंत्री को केन्द्री की तरफ से हर संभव मदद का भी आश्वासन दिया। श्री शाह ने राज्य के गृह मंत्री और अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त से भी बात की है। उल्लेखनीय है कि अहमदाबाद से लंदन जा रहा यह विमान उडान भरने के दौरान ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में चालक दल और यात्रियों को मिलाकर करीब ढाई सौ लोग सवार थे। 

सांसद राघव चड्ढा ने जताया दुख

विमान हादसे पर AAP सांसद राघव चड्ढा ने ट्वीट किया, “अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर से बेहद स्तब्ध और दुखी हूं, जिसमें कई यात्री सवार थे। सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं।” वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि अहमदाबाद प्लेन क्रैश की दुर्घटना का तुंरत स्पष्टीकरण आए जिससे आशंकाओं का उन्मूलन हो सके। यात्रियों और क्रू के सदस्यों, सभी के लिए प्रार्थनाएं। सर्वोच्च स्तरीय बचाव, राहत और उपचार उपलब्ध कराया जाए।ट

अहमदाबाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा अस्थायी रूप किया बंद

SVPIA प्रवक्ता ने बताया कि एयर इंडिया विमान दुर्घटना की घटना के परिणामस्वरूप, सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, अहमदाबाद फिलहाल चालू नहीं है। अगली सूचना तक सभी उड़ान संचालन अस्थायी रूप से निलंबित कर दिए गए हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish