हरिद्वार जमीन घोटाले में दो आईएएस, एक पीसीएस और 12 अन्य लोग सस्पेंड

11
0 0
Read Time:1 Minute, 41 Second

देहरादूनः हरिद्वार में बड़े जमीन घोटाले मामले में धामी सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। प्राप्त सूचना के मुताबिक संबंधित मामले में दो आईएएस अधिकारी, एक पीसीएस अफसर और अन्य 12 लोगों को सस्पेंड किया है। इन सभी पर 15 करोड़ की जमीन को 54 करोड़ में खरीदने का आरोप लगा है। अब जमीन घोटाले मामले की जांच विजिलेंस को सौंपी गई है।

हरिद्वार के जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह, पूर्व नगर आयुक्त वरुण चौधरी और एसडीएम अजयवीर सिंह को सस्पेंड कर दिया। साथ ही वरिष्ठ वित्त अधिकारी निकिता बिष्ट, कानूनगों राजेश कुमार, तहसील प्रशासनिक अधिकारी कमलदास और वरिष्ठ वैयक्तिक सहायक विक्की को भी निलंबित किया गया। इससे पहले चरण में नगर निगम के प्रभारी सहायक नगर आयुक्त रविंद्र कुमार दयाल समेत कई अधिकारियों को सस्पेंड किया गया था।  

हरिद्वार नगर निगम ने 15 करोड़ की जमीन को 54 करोड़ में खरीदा है। सूत्रों की मानें तो यह एक अनुपयुक्त और बेकार भूमि थी। जिसे अधिकारियों ने अत्यधिक दाम में खरीदा। वहीं, इस जमीन को खरीदने के समय शासन के नियमों का पालन भी नहीं किया गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish