केदारनाथ-बदरीनाथ पहुंची दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, बाबा केदार के दर्शन कर हुई धन्य

3
0 0
Read Time:2 Minute, 51 Second

देहरादूनः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार सुबह सपरिवार भगवान शिव के ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ के दर्शन किए और रुद्राभिषेक पूजा की तथा देश, प्रदेश तथा जनकल्याण की कामना की। सीएम गुप्ता आज सुबह सात बजे हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचीं। जहां श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) और श्री केदार सभा के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। यहां से उन्होंने सीधे मंदिर परिसर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की।

इस दौरान, उनके साथ स्थानीय विधायक आशा नौटियाल भी उपस्थित रहीं। उन्होंने मुख्यमंत्री को भगवान केदारनाथ मंदिर का स्मृति-चिन्ह भेंट कर स्वागत किया और मंदिर परिसर का भ्रमण कराया। नौटियाल ने इस दौरान, उन्हें केदारनाथ में जारी पुनर्निर्माण कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। पूजा-अर्चना के उपरांत, बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने मुख्यमंत्री को भगवान केदारनाथ का प्रसाद, रुद्राक्ष माला एवं विभूति भेंट स्वरूप प्रदान की। उन्होंने उत्तराखंड सरकार और मंदिर समिति द्वारा तीर्थयात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना की।

दिल्ली सीएम गुप्ता ने कहा कि भगवान केदारनाथ के दर्शन से आत्मिक शांति मिलती है और यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा अछ्वुत है। उन्होंने इस यात्रा को अविस्मरणीय अनुभव बताते हुए यात्रा व्यवस्था, सुरक्षा और सेवाओं के प्रबंधन को अत्यंत उत्कृष्ट बताया। इस अवसर पर, बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, मुख्य प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली, पुजारी बागेश लिंग, धर्माधिकारी ओंकार शुक्ला, वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल, यशोधर मैठाणी, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, आदि सहित पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित रहे। 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish