हरिद्वार पहुंचीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, किया गंगा पूजन और लिया संतों का आशीर्वाद

0 0
Read Time:1 Minute, 39 Second

हरिद्वार: रविवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने धार्मिक नगरी हरिद्वार में आस्था की डुबकी लगाई। उन्होंने सबसे पहले हरकी पैड़ी पहुंचकर मां गंगा का पूजन किया और देश-प्रदेश की सुख-शांति की कामना की। गंगा पूजन के बाद मुख्यमंत्री कनखल स्थित वात्सल्य गंगा आश्रय के लोकार्पण समारोह में शामिल हुईं, जिसे प्रख्यात साध्वी ऋतंभरा द्वारा संचालित किया जा रहा है।

इस विशेष कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शिरकत की। दोनों मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति में यह आयोजन श्रद्धा और गरिमा के माहौल में सम्पन्न हुआ।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हरिहर आश्रम पहुंचीं, जहां उन्होंने जगद्गुरु स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। आध्यात्मिक संतों के सान्निध्य में मुख्यमंत्री ने भारतीय संस्कृति, सेवा और आध्यात्मिक मूल्यों को बढ़ावा देने की बात कही।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish