एशियाई एथलेटिक्स: गुलवीर सिंह एशिया के नए चैंपियन, जीता स्वर्ण

4
0 0
Read Time:1 Minute, 26 Second

गुमी (दक्षिण कोरिया): भारतीय एथलीटों ने मंगलवार को एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीते। दक्षिण कोरिया के गुमी में आयोजित चैंपियनिशप में भारतीय धावक गुलवीर ङ्क्षसह ने पुरुषों की 10 हजार मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता और सर्विन सेबेस्टियन ने 20 किमी पैदल चाल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। महिलाओं की भाला फेंक स्पर्धा में अन्नू रानी चौथे स्थान पर रहने के बाद 26वीं एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पोडियम स्थान से चूक गईं।

पुरुषों की तीन हजार मीटर, पांच हजार मीटर और 10 हजार मीटर में भारतीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक गुलवीर ने गुमी में 10 हजार मीटर स्पर्धा 28:38.63 का समय के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, जापान के मेबुकी सुजुकी ने (28:43.84) समय के साथ रजत और बहरीन के अल्बर्ट किबिची रोप ने (28:46.82) समय के साथ कांस्य पदक जीता।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish